बूथों पर हो आवश्यक सुविधाएं

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों का जायजा 6128 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जहानाबाद नगर : बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को जायजा लेने गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक विवेक कुमार सिंह जहानाबाद पहुंचे. उन्होंने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की […]

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों का जायजा
6128 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
जहानाबाद नगर : बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को जायजा लेने गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक विवेक कुमार सिंह जहानाबाद पहुंचे. उन्होंने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने चुनाव से संबंधित कार्यों का संपादन आयोग के नियमों के अनुसार समय से करने को कहा. उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधा की व्यवस्था करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रवेश एवं निकासी का अलग-अलग द्वार बनाया जाये. मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय, रैंप एवं शेड की व्यवस्था निश्चित रूप से की जाये. साथ ही यह सुनिश्चित करायें कि निर्वाचन समाप्ति के उपरांत बैलेट बॉक्स ससमय वज्रगृह तक पहुंच जाये.
इसके लिए विशेष मॉनीटरिंग करना सुनिश्चित करें. बैठक में डीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है. सभी मतदान केंद्रों की मॉर्किंग कर दी गयी है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गयी है. वहीं एसपी आदित्य कुमार द्वारा बताया गया कि जिले में निर्वाचन कार्य के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है. बैठक में उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी,अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार आदि उपस्थित थे. इधर, प्रेक्षक द्वारा मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र का जायजा लिया गया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी से विधान परिषद चुनाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की.
विदित हो कि नौ मार्च को बिहार विधान परिषद के गया स्नातक क्षेत्र का चुनाव होना है. जबकि मतगणना 15 मार्च को होनी है. इस चुनाव के लिए जिले में 10 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें आठ मुख्य मतदान केंद्र तथा दो सहायक मतदान केंद्र है. जिले के 6128 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >