बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को भेजा गया जेल

दुकान पर आयरन कराने गयी नाबािलग बच्ची के साथ िकया था दुष्कर्म जहानाबाद :पुलिस क्लब के गेट के बाहर संचालित एक दुकान में कपड़ा आयरन कराने गयी नौ वर्षीया एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित दुकानदार पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में महिला थाना में […]

दुकान पर आयरन कराने गयी नाबािलग बच्ची के साथ िकया था दुष्कर्म
जहानाबाद :पुलिस क्लब के गेट के बाहर संचालित एक दुकान में कपड़ा आयरन कराने गयी नौ वर्षीया एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित दुकानदार पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.
इस संबंध में महिला थाना में पीड़ित बच्ची के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी है.महिला थानाध्यक्ष कुसुम भारती ने बताया कि पीड़ित बच्ची की सदर अस्पताल में गुरुवार की रात मेडिकल जांच करायी गयी है.
प्राथमिकी की सूचक पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि वह गुरुवार की देर शाम कपड़ा आयरन कराने के लिए पुलिस क्लब के बाहर फुटपाथ पर दुकान चलाने वाले पप्पू कुमार की दुकान में गयी थी. दुकानदार ने उसे यह कहकर रोका कि कुछ देर रुको, कपड़ा आयरन कर तुरंत दे देंगे. वह वहां रुक गयी. अचानक दुकानदार ने उसका मुंह बंद कर दिया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद रात में ही हल्ला होने पर दुकानदार को हिरासत में लिया गया था. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >