तंबाकू के लिए कस्टडी से भागा युवक

जहानाबाद : सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब शराब पीने के आरोप में पकड़े गये दो युवकों को मेडिकल जांच कराने के लिए लाया गया था.उसमें एक युवक अचानक अस्पताल से गायब हो गया. उसे लेकर आयी हुलासगंज थाने की पुलिस बेचैन हो गयी. उन्हें ऐसा […]

जहानाबाद : सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब शराब पीने के आरोप में पकड़े गये दो युवकों को मेडिकल जांच कराने के लिए लाया गया था.उसमें एक युवक अचानक अस्पताल से गायब हो गया. उसे लेकर आयी हुलासगंज थाने की पुलिस बेचैन हो गयी. उन्हें ऐसा लगा कि हिरासत में लिया गया युवक फरार तो नहीं हो गया. थोड़ी देर की अफरा-तफरी के बाद गायब हुआ साकेत नामक युवक वापस अस्पताल में आ गया.
पता चला कि वह गुटखा खाने के लिए सड़क पर चला गया था. दूसरे का नाम रंजीत कुमार है. दोनों का मेडिकल जांच की गयी. बताते हैं कि निरीक्षण के दौरान एसडीओ और एएसपी ने घोसी थाना क्षेत्र के बंशी विगहा बालू घाट के समीप से नशे की हालत में दोनों को हिरासत में लिया था. उसे उस वक्त हुलासगंज थाने की पुलिस को सुपुर्द कर अधिकारियों ने मेडिकल जांच कराने का निर्देश दिया था. चार पुलिस कर्मियों के साथ दोनों को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से मौका पाकर साकेत नामक युवक अचानक गायब हो गया. बताया जाता है कि शराब की गंध दूर करने के लिए उसने गुटखा खरीद कर खाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >