13 परीक्षार्थी िकये गये निष्कासित

जहानाबाद में 248 परीक्षार्थी परीक्षा से रहे अनुपस्थित जहानाबाद/अरवल : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को कदाचार करते पकड़े गये छह परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. गुरुवार को भी 248 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. परीक्षा कदाचारमुक्त कराने को लेकर प्रशासन की सक्रियता दूसरे […]

जहानाबाद में 248 परीक्षार्थी परीक्षा से रहे अनुपस्थित

जहानाबाद/अरवल : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को कदाचार करते पकड़े गये छह परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. गुरुवार को भी 248 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. परीक्षा कदाचारमुक्त कराने को लेकर प्रशासन की सक्रियता दूसरे दिन भी बनी रही. जिले के वरीय पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों पर घूम-घूम कर शांति व्यवस्था एवं कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते देखे गये. परीक्षा को स्वच्छ माहौल में कराने के लिए प्रशासन द्वारा किये गये इंतजामों का असर भी केंद्रों पर दिखने लगा है.
केंद्र से 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहने के कारण पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा. वहीं, सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश करने की इजाजत दी गयी. दूसरे दिन गणित की परीक्षा में प्रथम पाली में 12 हजार दो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 134 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय तथा प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय, मखदुमपुर से एक-एक परीक्षार्थी को कदाचार करते पकड़ा गया, जिन्हें निष्कासित कर दिया गया. वहीं, द्वितीय पाली में 12 हजार 604 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. 114 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय से तीन तथा डीएवी स्कूल से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >