पांच घर जले, लाखों का नुकसान

लालगंज नगर : क्षेत्र के पुरखौलि पंचायत के कुवरिया गांव में बुधवार की दोपहर घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच घरों में लाखों के सामान सहित कपड़े सभी जल कर राख हो गये. मौके पर पहुंची लालगंज थाने ने दमकल मंगाया. तब जाकर आग पर काबू पाया गया. अन्यथा आग की […]

लालगंज नगर : क्षेत्र के पुरखौलि पंचायत के कुवरिया गांव में बुधवार की दोपहर घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच घरों में लाखों के सामान सहित कपड़े सभी जल कर राख हो गये. मौके पर पहुंची लालगंज थाने ने दमकल मंगाया. तब जाकर आग पर काबू पाया गया. अन्यथा आग की लपेटे विकराल रूप ले लेती. ज्ञात हो की पिता राजेंद्र पासवान के चार पुत्र है. लक्ष्मण पासवान,’सनोज पासवान, मोहन पासवान, संजय पासवान सभी सम्मिलित परिवार है.

घरवालों ने बताया की दोपहर सभी खाना खाकर सो रहे थे कि अचानक आग की लपेटे देख कर घबरा गये. देखते-देखते चार पांच घर जल गये. वहीं उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी ग्राम वासियों का कहना है की घर जलने का कारण बिजली की शॉट सर्किट है.

मौके पर दमकल नहीं आती तो फूस का पूरा ग्राम जल कर राख हो जाता. हालांकि किसी की कोई हताहत की सूचना नहीं है. इनके घर से सटे पड़ोसी भी अगलगी की शिकार हुई. पड़ोस के स्वर्गीय विंदेश्वर राम की विधवा पत्नी ने बताया कि हाल ही के कुछ दिनों में उनकी बच्ची की शादी है. जिसमें कर्ज लेकर सामान इकट्ठा किये थे. विवाह का सामान सहित कीमती कपड़े और नकद समेत गहने इत्यादि जल कर राख हो गया. पुरखौलि पंचायत के मुखिया दिलीप पासवान ने परिवारों और विधवा कांति देवी को ढाढ़स दिलाते हुए जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने की बात कही. वहीं आपदा प्रबंधन प्रकोस्ट के प्रदेश सचिव ललन साह ने जायजा लेते आपदा प्रबंधन से बात कर तत्काल राशि उपलब्ध कराने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >