जहानाबाद : एक बार फिर शहर के बैंकों में चोर-उच्चकों का गिरोह सक्रिय हो गया है. गिरोह के लोग बैंकों में हो रही भीड़ की आड़ में अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे रहा है. बुधवार को उच्चकों के शिकार हुए सेवानिवृत्त बिजली विभाग के एक कर्मचारी. उनके पचास हजार रुपये उच्चकों ने उड़ा लिया. शहर […]
जहानाबाद : एक बार फिर शहर के बैंकों में चोर-उच्चकों का गिरोह सक्रिय हो गया है. गिरोह के लोग बैंकों में हो रही भीड़ की आड़ में अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे रहा है. बुधवार को उच्चकों के शिकार हुए सेवानिवृत्त बिजली विभाग के एक कर्मचारी. उनके पचास हजार रुपये उच्चकों ने उड़ा लिया. शहर के निजामुदीनपुर मुहल्ला के जगदीश नगर के निवासी वीरेंद्र शर्मा बुधवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे रुपये निकालने के लिए बैंक ऑफ इंडिया में गये थे.
उन्होंने अपने खाते से पचास हजार रुपये की निकासी की थी. रुपये गिनने के बाद उन्होंने अपने पैंट के पिछले पॉकेट में रुपये रखे थे और अपना पासबुक अपडेट कराने के लिए दूसरी लाइन में खड़े थे. उसी दौरान कोई पॉकेटमार पैसे उड़ा लिया. पासबुक अपडेट होने के बाद जब उन्होंने अपना पॉकेट चेक किया तो रुपये गायब थे. उनके पीछे खड़ा उच्चका रुपये उड़ा लिया था. उच्चकों की यह कारस्तानी बैंक में लगे सीसीटीवी में भी कैद है. अपने साथ हुई घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है और एफआइआर दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.
पूर्व में भी बैंकों में हो चुकी हैं कई घटनाएं: विभिन्न बैंकों में या बैंक से रुपये लेकर बाहर निकलने पर उच्चकों के द्वारा पूर्व के दिनों में कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. एसबीआइ, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में सक्रिय चोर-उच्चकों ने एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ छिनतई के अलावा जालसाजी कर उनके 25 लाख रुपये उड़ा कर चंपत होने में सफल हो गया है. बैंक से ही उच्चके लोगों को टारगेट करता है. वहां सफलता नहीं मिलने पर रास्ते में उनके साथ छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया है. फिलहाल होली पर्व नजदीक है. ऐसी हालत में इन दिनों विभिन्न बैंकों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध किये जाने और बैंकों के भीतर और बाहर पुलिस के द्वारा विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है.