मंदिरों की घेराबंदी के लिए तय करें प्राथमिकता

जिले में 31 मंदिरों की होनी है घेराबंदी जहानाबाद (नगर) : जिले के मंदिरों की घेराबंदी करायी जानी है. इसके लिए प्राथमिकता तय करने को कहा गया. जिस मंदिर की घेराबंदी जरूरी होगी उसकी पहले करायी जायेगी. मंदिरों की घेराबंदी को लेकर हुई बैठक में डीएम मनोज कुमार सिंह ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के […]

जिले में 31 मंदिरों की होनी है घेराबंदी

जहानाबाद (नगर) : जिले के मंदिरों की घेराबंदी करायी जानी है. इसके लिए प्राथमिकता तय करने को कहा गया. जिस मंदिर की घेराबंदी जरूरी होगी उसकी पहले करायी जायेगी. मंदिरों की घेराबंदी को लेकर हुई बैठक में डीएम मनोज कुमार सिंह ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे प्रमुखता तय करें, ताकि सरकार द्वारा जो राशि प्राप्त हो उससे प्रमुखता वाले मंदिरों की घेराबंदी करायी जा सके. जिले में 31 मंदिरों की घेराबंदी करायी जानी है.
बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद से प्राप्त सूची के आधार पर मंदिरों की घेराबंदी करायी जायेगी. इन मंदिरों में घेराबंदी के लिए प्राथमिकता का निर्धारण करने को कहा गया. बैठक में अपर समाहर्ता रमेशचंद्र झा ने बताया गया कि धार्मिक न्यास परिषद द्वारा 37 मंदिरों की सूची उपलब्ध करायी गयी है. इनमें 31 मंदिर जहानाबाद जिले के हैं. इन सभी मंदिरों की घेराबंदी करायी जायेगी. इसके लिए प्राक्कलन भी बनवा लिया गया है. विभाग द्वारा जितनी राशि उपलब्ध होगी उससे प्राथमिकता के आधार पर घेराबंदी करायी जायेगी. बैठक में अन्य कई पदाधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >