यातायात व्यवस्था का पालन नहीं

अनदेखी . शहर के आंबेडकर चौक पर नहीं है ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था रांग साइड से क्रॉस करती हैं गाड़ियां जहानाबाद : शहर में यातायात व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ नहीं है. आंबेडकर चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर यातायात की व्यवस्था बिगड़ी रहती है. सड़कों पर रांग साइड से गाड़ी चलाना, एनएच पर परवाह किये […]

अनदेखी . शहर के आंबेडकर चौक पर नहीं है ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था

रांग साइड से क्रॉस करती हैं गाड़ियां
जहानाबाद : शहर में यातायात व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ नहीं है. आंबेडकर चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर यातायात की व्यवस्था बिगड़ी रहती है. सड़कों पर रांग साइड से गाड़ी चलाना, एनएच पर परवाह किये बगैर तेज रफ्तार में छोटी-बड़ी गाड़ियों को चलाना आम बात है. फलस्वरूप ऐसी स्थिति में कई दुर्घटनाएं हुई है और सुधार नहीं किये जाने पर अक्सर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है. वर्तमान समय में शहर के आंबेडकर चौक पर यातायात पुलिस की स्थायी ढंग से तैनाती किये जाने की जरूरत है. ताकि अतिव्यस्त इस स्थल पर दुर्घटना न हो और यातायात की स्थिति भी सुदृढ़ हो सके. बता दें कि आंबेडकर चौक से मुख्य शहर में आने के अलावा गया और घोसी, हुलासगंज होते नालंदा जिले तक जाने के लिए वाहनों का दिन भर आवागमन होता है.
इस रास्ते से जिला पर्षद, अनुमंडल कार्यालय, सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट, नगर थाना, समाहरणालय, पुलिस केंद्र, ट्रेजरी, व्यवहार न्यायालय और गांधी मैदान तक जाने आने के लिए रोज सैकड़ों वाहनों के अलावा पैदल भी लोग आना-जाना करते हैं. यहां पर गोलंबर है लेकिन इस तिमुहाने पर यातायात पुलिस के नहीं रहने से लोग गाड़ियां बेतरतीब ढंग से चलाते हैं.
बनी रहती है दुर्घटना आशंका:शहर का अतिव्यस्त आंबेडकर चौक पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करते देखे जाते हैं. पटना से गया की ओर जाने वाली अधिकांश वाहन अपने साइड में चलने के बजाय आंबेडकर चौक पर रांग साइड से ही निकलना मुनासिब समझते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यहां सबसे अधिक परेशानी गांधी मैदान इलाके से आने वाले दो पहिया बाइक सवारों तथा घोसी रोड से आने वाले वाहनों को होता है. जैसे ही ये वाहन आंबेडकर चौक के समीप पहुंचते है तो पटना से गया की ओर जाने वाले वाहनों को रांग साइड से गुजरते देख उन्हें इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ता है ताकि वाहनों की टक्कर न हो जाये. पटना-गया मुख्य मार्ग पर अवस्थित आंबेडकर चौक होकर ही घोसी तथा हुलासगंज की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन होता है. जिससे पूरे दिन यहां वाहनों की लाइन लगी रहती है. ऐसे में अगर इस महत्वपूर्ण चौक पर ट्रैफिक जवानों की तेनाती नहीं होती है तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
मलहचक मोड़ पर भी रहती है अफरा-तफरी :उंटा मोड़ से मुख्य बाजार में जाने वाली सड़क के बीच मलहचक मोड़ पर अक्सर जाम लग जाता है. इसका कारण है इस चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रहना. मलहचक मोड़ के आसपास कई कोचिंग संस्थान, सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल एवं डाक्टरों की क्लिनिक है. न्यू इंडोर स्टेडियम के अलावा एरोड्राम तक जाने के लिए रोज भीड़ लगती है. मलहचक मोड़ से पश्चिम फिदा हुसैन रोड होते हुए सड़क एनएच पर मिलती है. इस कारण भी सैकड़ो वाहनों का गमनागमन होते रहता है. इस चौराहे पर स्कूली बच्चों की बसें के अलावा प्राइवेट वाहनों के कारण अक्सर जाम लग जाता है. लोग उसमें फंसकर परेशान रहते हैं. यदि यहां पर यातायात व्यवस्था सुगम रखने के उद्धेश्य से ट्रैफिक पुलिस का बंदोबस्त कर दिया जाय तो वहां लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >