छापेमारी में लाल वारंटी समेत 32 गिरफ्तार

जहानाबाद : एसपर आदित्य कुमार के निर्देश पर शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्र में चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में एक लाल वारंटी और गैरजमानतीय वारंटी समेत 32 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिले में विधि व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाये रखने एवं फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए […]

जहानाबाद : एसपर आदित्य कुमार के निर्देश पर शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्र में चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में एक लाल वारंटी और गैरजमानतीय वारंटी समेत 32 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिले में विधि व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाये रखने एवं फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए एस ड्राइव चलाया गया था. प्राप्त खबर के अनुसार हुलासगंज थाना क्षेत्र से 06, परसविगहा से 08, घोसी से 05, मखदुमपुर से 01, काको से 05, भेलावर ओपी से 02,

कड़ोना से 01, टेहटा से 02 और विशुनगंज ओपी से 02 वारंटियों की गिरफ्तारी की गयी. बताया गया है कि गुप्त सूचना पाकर विशुनगंज ओपी की पुलिस ने जमनगंज गांव में छापेमारी कर कृष्णा दास को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार वर्षों से यह अभियुक्त फरार था और इसके विरुद्ध न्यायालय से लाल (स्थायी) वारंट निर्गत था. उधर कड़ौना ओपी की पुलिस ने बालमुकुंद यादव नामक गैरजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >