एथलेटिक्स में िदव्यांगों ने िदखायी प्रतिभा

आयोजन . दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच प्रमंडलों के िखलाड़ी ले रहे भाग कहा-दिव्यांग खिलाड़ी सामान्य खिलाड़ी से नहीं हैं कम जहानाबाद,नगर : कला-संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एरोड्राम स्टेडियम में आयोजित इस […]

आयोजन . दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच प्रमंडलों के िखलाड़ी ले रहे भाग

कहा-दिव्यांग खिलाड़ी सामान्य खिलाड़ी से नहीं हैं कम
जहानाबाद,नगर : कला-संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एरोड्राम स्टेडियम में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा गुब्बारा उड़ाकर किया. इस दौरान उनके द्वारा झंडोत्तोलन कर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की इजाजत दी गयी.
इस प्रतियोगिता में भाग लेने आये मगध,पटना,भागलपुर,दरभंगा तथा पूर्णिया प्रमंडल के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए डीडीसी ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी भी सामान्य खिलाड़ी से कम नहीं हैं. वह अपने को कम नहीं आंके. वे सामान्य खिलाड़ियों से भी बढ़कर हैं. खिलाड़ी अपने बुलंद हौसलों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने प्रमंडल का नाम रोशन करें. उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप अपने बुलंद हौसलों से यह साबित कर दें कि आप की उपयोगिता भी समाज में कम नहीं हैं. उन्होंने लोगों से भी कहा कि दिव्यांग किसी भी मामले में सामान्य से कम नहीं हैं. उन्हें समाज में वही स्थान मिलनी चाहिए जो सामान्य लोगों को मिलता है. इस मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने कहा कि यह जिले के लिए फर्क का समय है कि उसे अंतर प्रमंडल दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन का अवसर मिला है. इसके लिए जिला प्रशासन भी बधाई का पात्र है जिनके द्वारा कम समय में ही आयोजित की तैयारी पूरी करा लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अंतर जिला प्रतियोगिता जीत कर आयें हैं. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया जायेगा. जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना मेडल दिया जायेगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >