बिजली की चिनगारी से पिकअप वैन में लगी आग

धू-धू कर जल कर राख हो गयी नेवारी लदी गाड़ी जहानाबाद : शहर के मलहचक-एरोड्राम रोड में लोक नगर मुहल्ला स्थित नियोजनालय कार्यालय के समक्ष शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे एक पिकअप वैन में आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में गाड़ी और उसपर लदा नेवारी जल कर राख हो गयी. सूचना […]

धू-धू कर जल कर राख हो गयी नेवारी लदी गाड़ी

जहानाबाद : शहर के मलहचक-एरोड्राम रोड में लोक नगर मुहल्ला स्थित नियोजनालय कार्यालय के समक्ष शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे एक पिकअप वैन में आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में गाड़ी और उसपर लदा नेवारी जल कर राख हो गयी. सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. खबर पाते ही एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव भी घटना स्थल पर जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली. बताया गया है कि एरोड्राम मैदान की ओर से नेवारी लदा ओवर लोड एक पिकअप वैन आ रहा था जब वह नियोजनालय के समीप पहुंचा तो वह बिजली के तार से स्पर्श कर गया.
इस कारण फाॅल्ट होने से निकली चिनगारी से आग लग गयी. उक्त घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गयी. विभाग के द्वारा बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गयी. आसपास के लोगों ने अपने-अपने घर बचाने के लिए आग बुझाने की हर संभव कोशिश की. सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >