आज निकलेगी शिव की बरात, तैयारियां पूरी

शहर के विभिन्न शिवालयों में आकर्षक हुई सजावट जहानाबाद : महाशिवरात्रि को लेकर शहर के लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर लोगों के बीच श्रद्धा ओर उल्लास का माहौल है. श्रद्धालु पूजा -अर्चना व शोभायात्रा निकालने की तैयारी की है. शहर के विभिन्न शिवालयों को रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है. फूलमाला के अलावा […]

शहर के विभिन्न शिवालयों में आकर्षक हुई सजावट
जहानाबाद : महाशिवरात्रि को लेकर शहर के लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर लोगों के बीच श्रद्धा ओर उल्लास का माहौल है. श्रद्धालु पूजा -अर्चना व शोभायात्रा निकालने की तैयारी की है. शहर के विभिन्न शिवालयों को रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है. फूलमाला के अलावा रंग बिरंगी रोशनी और रौलेक्स से मंदिर जगमग हो रहे हैं. पूजा के सामान फल और फूलमाला से बाजार पटा है.
खासकर मंदिरों के समीप पूजन सामग्री और फूलमाला की बिक्री के लिए स्टॉल लगाये गये हैं .शहर के गोरक्षणी देवी मंदिर स्थित शिवालय के अलावा, लाल मंदिर, पंचमहला, मलहचक, उंटा मोड़, अस्पताल के समीप का शिव मंदिर, स्टेशन परिसर बराह मंदिर, रामनगर, राजाबाजार, बाजार समिति मोड़, अरवल मोड़, कोर्ट एरिया, बुढ़वा महादेव स्थान समेत सभी मंदिरों एवं शिवालयों को सजाया गया है जहां श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे. शोभायात्रा के लिए भगवान शिव की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कलाकार व्यस्त रहे. महाशिवरात्रि को लेकर गुरुवार को शहर में दिन भर चहल-पहल का माहौल रहा. ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आये थे. परीक्षार्थियों के अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ से दिन भर शहर के विभिन्न स्थानों पर जाम लगता रहा. मुख्य सड़क पर भीड़ के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.
मलहचक मंदिर से निकलेगी भोले बाबा की बरात : शहर में विगत कई वर्षो से महाशिवरात्रि पर महादेव की बरात शोभायात्रा के रूप मेंनिकाली जाती है. मलहचक देवी मंदिर से इस बार फिर बाजे-गाजे के साथ बरात निकलेगी . बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर शहर का भ्रमण करते हैं.
मलहचक से मेन रोड होते हुए शोभायात्रा एनएच 83 पर अरवल मोड़ होते स्टेशन पहुंचेगी और स्टेशन परिसर स्थित बराह मंदिर में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं उपस्थित रहती हैं जिनके द्वारा भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह के गीत गाये जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >