पर्यटन के विकास के लिए बनेगा रोडमैप

सूर्यमंदिर की प्राणप्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन धर्म सिखाता है संस्कार जहानाबाद/मखदुमपुर : जमूने नदी के किनारे बसा गांव सुगांव में आज सूबे के कई मंत्रियों समेत दो पूर्व मंत्री और कई विधायक पहुंचे थे. ऐसे तो इस गांव ने पहले और आज भी मंत्री के पद पर अपने सपूत को बिठा कर गांव की […]

सूर्यमंदिर की प्राणप्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन
धर्म सिखाता है संस्कार
जहानाबाद/मखदुमपुर : जमूने नदी के किनारे बसा गांव सुगांव में आज सूबे के कई मंत्रियों समेत दो पूर्व मंत्री और कई विधायक पहुंचे थे. ऐसे तो इस गांव ने पहले और आज भी मंत्री के पद पर अपने सपूत को बिठा कर गांव की गरिमा को ख्याति दिया है. आज इन सपूतों की बारी थी जो मंत्री बनने के बाद गांव का कर्ज उतारने के लिए सूबे के कई मंत्रियों को बुलाया था.
पर्यटन के दृष्टिकोण से भी गांव की बसावट उतनी ही बेजोड़ है. गांव के बगल से बहती जमूने नदी और उसके इर्द-गिर्द बने मंदिरों और मसजिदों का अनूठा संगम गंगा-जमूनी तहजीब का जीता -जागता मिसाल है. सर्वधर्म समभाव का संदेश देने वाला सुगांव में पूर्व में भी ऐसे कई आयोजन हुए हैं जिसमें सभी जाति धर्म के लोग साथ-साथ इकठ्ठा होते रहे हैं.
आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला . सुगांव में जहां सूर्यमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हिंदू- मुसलिम एक साथ खड़े दिखे. इस अवसर पर इलाके समेत जिला -जवार से हजारों की तादाद में लोग जुटे थे जहां इस शुभ मुहूर्त के अवसर पर भव्य भंडारा का कार्यक्रम किया गया था. इस अवसर पर गांव में पहुंची पर्यटन मंत्री गांव की छटा को देखकर खुद को रोक नहीं पायी और संभलते-संभलते कह गयी कि पर्यटन के विकास के लिए सरकार एक रोड मैप बनाकर काम कर रही है.
अगर सुगांव में भी पर्यटन की संभावना दिखी तो इसे मैप में जोड़ा जायेगा. वहीं कला एवं युवा मामले के मंत्री शिवचंद्र राम थोड़े देर से पहुंचे . वहीं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि सत्य मार्ग पर चलना ही धर्म है. कोई भी धर्म गलत कार्य के लिए हमें प्रेरित नहीं करता.
धर्म संस्कारों की जननी है. हमें अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार देना चाहिए जिससे द़ुनिया में एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार संकल्पित है. आने वाले समय में गांव स्वर्ग बनेगा. मंत्री ने गांव में अाधुनिक पंचायत सरकार भवन बनाने की भी घोषणा की. वहीं आगत अतिथियों का अपने गांव में स्वागत कर रहे पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि आज कलियुग में सतयुग जैसा माहौल दिख रहा है. मैं गांव और गांव वालों का कर्जदार हूँ जो गंगा जमूनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहा है. नवनिर्मित सूर्यमंदिर का इतिहास काफी पुराना रहा है.
ईश्वर की कृपा इसी तरह गांव पर बनी रहे साथ ही ये माहौल पूरे सूबे में बने ऐसी कामना करता हूँ. इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुन्द्रिका प्रसाद यादव, टेकारी विधायक अभय कुशवाहा, स्थानीय विधायक सूबेदार दास, विधान पार्षद मनोरमा देवी, जिप अध्यक्ष आभा रानी, पूर्व जिप अध्यक्ष संगीता देवी समेत कई लोग मंचासीन थे. कार्यक्रम का संचालन नीतीश सिन्हा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >