जहानाबाद सदर : नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ओएसडी सह जिले के नोडल पदाधिकारी इंदु कुमारी के आगमन को लेकर नगर पर्षद द्वारा सड़कों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. नोडल पदाधिकारी इंदु कुमारी ने नगर पर्षद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक कर शहर में साफ-सफाई का जायजा लिया था. तथा कार्यपालक पदाधिकारी को शहर के सभी वार्डो एवं सड़कों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया था तथा खुद मुआयना करने की बात भी कही थी.
नोडल पदाधिकारी के निर्देश के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर परिषद के सभी नाली एवं गलीयों को साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने राजाबाजार में अपनी देख-रेख में जहानाबाद-अरवल मार्ग पर साफ-सफाई तथा सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को भी जेसीबी से हटवाया. साथ ही राजाबा्जार में सड़क पर जमें नाली के पानी को उड़ाही करवाया तथा सड़क के दोनों ओर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया.
इसके साथ ही शहर के पटना-गया मुख्य मार्ग पर भी साफ-सफाई किया गया. इसके अलावे नगर परिषद के सभी वार्डो में गली की साफ-सफाई कि जा रही है तथा मुहल्ले में जाम पड़े नाली की भी उड़ाही युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है.
