सर्द हवा ने बढ़ायी परेशानी, अस्पतालों में भीड़

कनकनी से बूढ़े-बच्चे हो रहे बीमार थोड़ी सी लापरवाही होने पर लोग हो रहे ठंड का शिकार जहानाबाद : जिले में बर्फीली हवा के चलने से बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला दिख रहा है. सर्द हवा के कारण मौसम का तापमान खिसक रहा है पछुआ हवा के जारी रहने से कनकनी बढ़ गयी […]

कनकनी से बूढ़े-बच्चे हो रहे बीमार
थोड़ी सी लापरवाही होने पर लोग हो रहे ठंड का शिकार
जहानाबाद : जिले में बर्फीली हवा के चलने से बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला दिख रहा है. सर्द हवा के कारण मौसम का तापमान खिसक रहा है पछुआ हवा के जारी रहने से कनकनी बढ़ गयी है. शीतलहर से आम जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित होता दिख रहा है. ठंड से बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है. अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है.
खास कर बढ़े ठंड से बूढ़े बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. थोड़ी सी लापरवाही होने पर लोग ठंड का शिकार हो रहे हैं. उत्तर भारत के पर्वतीय इलाके में हुए बर्फबारी का असर मैदानी इलाके में देखने को मिल रहा है. ठंड के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है. जिले के सरकारी अस्पताल से लेकर छोटे-छोटे अस्पताल में खांसी सर्दी, वायरल बुखार मलेरिया, निमोनिया, बल्ड प्रेसर, एलर्जी से ग्रसित मरीज की संख्या बढ़ गयी है. सर्द मौसम के कारण थोड़ी से लापरवाही होते ही लोग बीमारी का शिकार हो जाते है.
वातावरण में कुहासा व नमी रहने के कारण श्वास के माध्यम से शरीर के अंदर प्रवेश करने वाली बर्फीली हवा से खासकर दमा व श्वांस के रोगी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सर्दी के कारण आम लोग दिन के ग्यारह बजे तक घर में ही दुबके रहने को मजबूर दिख रहे हैं. सर्दी के सितम से सब बेहाल है. पिछले दो-चार दिनों में सर्दी के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या डेढ़ गुणा हो गयी है. पांच सौ के जगह साढ़े सात सौ मरीज पहुंच रहे हैं. चिकित्सक डॉ पीके झा का कहना है कि ठंड के मौसम में लोग गर्म खाना व उबला पानी का सेवन करें. थोड़ी सी परेशानी महसूस होने पर चिकित्सक से सलाह ले जरूरी दवा का प्रयोग करें. दमा व श्वांस के मरीज को ठंड से बचने की आवश्यक्ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >