प्रतियोगिता से बच्चों में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

जहानाबाद,नगर. राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय के सभागार में अनुसूचित जाति के कल्यार्णाथ राज्यभाषा विभाग के तत्वावधान में जिलास्तरीय निबंधन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता रमेश कुमार झा ने दीप जला कर किया गया. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता […]

जहानाबाद,नगर. राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय के सभागार में अनुसूचित जाति के कल्यार्णाथ राज्यभाषा विभाग के तत्वावधान में जिलास्तरीय निबंधन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता रमेश कुमार झा ने दीप जला कर किया गया. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से अनुसूचित जाति के बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में जागृति आयेगी. साथ ही उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी. निर्णायक मंडली के प्रो उमाशंकर ने कहा कि इस प्रतियोगिता परीक्षा से अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता की भावना का विकास होगा. राधाकृष्ण शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता से एक दूसरे के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है.

पुरस्कार की राशि के प्रति उनकी भावना प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए होड़ सी मच जाती है क्योंकि पुरस्कार की राशि बहुत अच्छी रखी गयी है. सरकार का यह सराहनीय कदम है जिन 20 छात्रों को पुरस्कृत किया जाना है वे कड़ी मेहनत करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने कहा कि बच्चों में सकारात्मक सोच एवं प्रतियोगिता की भावना विकसित करने का एक सुंदर प्रयास है.

प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 हजार ,द्वितीय पुरस्कार के रूप में 4500 ,तृतीय पुरस्कार के रूप में 4000 एवं अन्य 17 प्रतिभागियों को संतावना पुरस्कार के रूप में 1200 रुपये की राशि रखी गयी है. इस अवसर पर सुरेंद्र पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए हितकारी एवं प्रशंसनीय कदम है. शिक्षा विभाग के सांख्यिकी प्रवेक्षक अनिल कुमार सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .प्रतियोगिता में 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. निर्णायक मंडली में प्रो उमाशंकर सिंह, राधाकृष्ण शर्मा, उदय शंकर मिश्र, सुरेंद्र पासवान आदि ने विजेता प्रतिभागियों का चयन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >