रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के उंचिटा गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उचिटा गांव निवासी 27 वर्षीय सुमंत कुमार शर्मा शनिवार शाम को ठाकुरबाड़ी स्थित तालाब में स्नान कर रहा था. तभी वह तालाब में डूब गया. शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की.
सुबह घूमने निकले ग्रामीणों ने देखा की तालाब में एक युवक का शव उतरा रहा है. ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला. ग्रामीणों ने उसकी पहचान सुमंत कुमार शर्मा के रूप में की. ग्रामीणों के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पंचायत के मुखिया राज महली देवी मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत तीन हजार रुपया दिया.
