ट्रेन से कट कर विक्षिप्त युवक की मौत

जहानाबाद : रेल थाना क्षेत्र के जहानाबाद कोर्ट हाल्ट से उत्तर होरिलगंज के समीप बुधवार की शाम ट्रेन से कट कर एक अर्धविक्षिप्त युवक की मौत हो गयी. उसके शव की पहचान हो गयी है. मृतक विष्णुकांत (19 वर्ष) गया जिले के कोच थाना अंतर्गत सरवहदा गांव के निवासी चितरंजन कुमार का पुत्र था. घटना […]

जहानाबाद : रेल थाना क्षेत्र के जहानाबाद कोर्ट हाल्ट से उत्तर होरिलगंज के समीप बुधवार की शाम ट्रेन से कट कर एक अर्धविक्षिप्त युवक की मौत हो गयी. उसके शव की पहचान हो गयी है. मृतक विष्णुकांत (19 वर्ष) गया जिले के कोच थाना अंतर्गत सरवहदा गांव के निवासी चितरंजन कुमार का पुत्र था. घटना की सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा. परिजनों ने शव की पहचान की है. बताया गया है कि उक्त युवक जहानाबाद स्थित आदर्श नगर न्यू कोर्ट एरिया मुहल्ला स्थित अपनी मौसी के घर आया हुआ था. उसका इलाज एम्स में चल रहा था.

यह भी बताया गया है कि वह अपनी मौसी के घर से निकल कर भटकते हुए रेलवे लाइन पर चला गया, जहां ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >