जहानाबाद : जिले के भाकपा माले कार्यालय में सोमवार को ऐपवा के जिला संयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ऐपवा नेता रेणु देवी ने किया. बैठक में ऐपवा के 7वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि सूबे के छात्रा, महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं. महिलाएं उत्पीड़न झेलने को मजबूर हैं. आजादी के अधिकार पर चौतरफा हमला तेज हो गया है. भाजपा व संघ के लोग महिला पर तरह-तरह के बंदिश का फरमान जारी कर उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
हिंसा का शिकार हो रहीं महिलाएं
जहानाबाद : जिले के भाकपा माले कार्यालय में सोमवार को ऐपवा के जिला संयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ऐपवा नेता रेणु देवी ने किया. बैठक में ऐपवा के 7वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि […]

महिलाओं का बराबरी का हक उनसे छीना जा रहा है. दलित आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समुदाय को केंद्र व राज्य सरकार तबाह करने में जुटी है. महंगाई चरम पर है. उन्होंने गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ अधिकार के प्रति एकजुट होने का आह्वान किया है. बैठक में कुंती देवी, महेंद्री देवी सहित कई लोग शामिल थे.