खालीसपुर के आवास सहायक से मारपीट

काको : क्षेत्र के खालीसपुर पंचायत के आवास सहायक ओमप्रकाश के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उन्होंने पंचायत के मुखिया जीरा देवी के पति कृष्ण नंदन गोप पर मारपीट किये जाने का आवेदन थाने में दिया है. दिये आवेदन में उसने बताया है कि ग्रामसभा समाप्ति के […]

काको : क्षेत्र के खालीसपुर पंचायत के आवास सहायक ओमप्रकाश के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उन्होंने पंचायत के मुखिया जीरा देवी के पति कृष्ण नंदन गोप पर मारपीट किये जाने का आवेदन थाने में दिया है. दिये आवेदन में उसने बताया है कि ग्रामसभा समाप्ति के बाद मुखिया पति ने आमसभा की सूची तथा कार्यालय द्वारा दिये गये दस्तावेज की मांग की. इनकार करने पर उसने उसे बुरी तरह पीटा तथा दस्तावेज छीन लिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >