गड्ढों में तब्दील हुआ एनएच 110

बदहाली प्रतिदिन बाइक सवार गड्ढों में गिर हो रहे जख्मी जहानाबाद नगर : एनएच 110 का हाल बेहाल होता जा रहा है. कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गया है. जिसके कारण वाहन चालकों को तो हिचकोले खाना ही पड़ रहा है पैदल यात्रियों को भी इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है. […]

बदहाली प्रतिदिन बाइक सवार गड्ढों में गिर हो रहे जख्मी

जहानाबाद नगर : एनएच 110 का हाल बेहाल होता जा रहा है. कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गया है. जिसके कारण वाहन चालकों को तो हिचकोले खाना ही पड़ रहा है पैदल यात्रियों को भी इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है. एनएच की बदतर हालत के कारण प्रतिदिन दो पहिया वाहन चालक गड्ढों में गिर जख्मी हो रहे हैं. शहर से होकर गुजरने वाली जहानाबाद-बिहार शरीफ एनएच 110 पर स्टेशन से लेकर निजामुदीनपुर गांव तक सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं. कुछ यही हालत राजाबाजार की भी है जहां देखने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे एनएच पर गड्ढा के बजाये गड्ढों में एनएच बना है.
एनएच का यह हाल पिछले करीब एक साल से है. अब तो स्थिति ऐसी हो गयी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजूर्गों महिलाओं एवं दोपहिया वाहन चालक एनएच की बदहाली में फंसकर दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं. जिन इलाके में एनएच की स्थिति बदहाल है उस इलाके में शहर की बड़ी आबादी रहती है.
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से होकर गुजरते हैं. ऐसे में एनएच की बदहाली से शहरी लोगों के साथ ही ग्रामीण आबादी को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है. एनएच पर बने गड्ढे और भी उस समय मुश्किल पैदा करने लगता है जब बारिश हो जाती है. बारिश होते ही इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है. जिससे अनजान वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. लेकिन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है. वहीं एनएचआइ भी इसकी मरम्मत कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है.
निजामुद्दीनपुर तथा राजाबाजार में एनएच की हालत बदतर : जहानाबाद से बिहार शरीफ जाने वाली एनएच 110 पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं. बिहार शरीफ, एकंगरसराय,काको, बंधुगंज सहित कई इलाकों में जाने के लिए लोग जहानाबाद बस स्टैंड से वाहन पकड़ते हैं. वाहन जैसे ही बस स्टैंड से बाहर निकलता है और काको की ओर चलने लगती है तो यात्री बस में बैठे हिचकोले खाने लगते हैं काको मोड़ से निजामुदीनपुर तक एनएच पर अनगिनत गड्ढे हैं. कुछ यही हाल राजाबाजार से बभना तक का है. यहां भी एनएच 110 की हालत बदतर होने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुयी है.
एनएच 110 की तसवीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >