जहानाबाद सदर : पिछले 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलधार बारिश ने शहर को झील में तब्दील कर दिया है. बारिश के बाद शहर में कई मुहल्ले में बारिश का पानी जमा है. जिसके कारण लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया. बारिश के के बाद शहर के राजाबाजार की स्थिति काफी बदतर हो गयी है. मुहल्ले में बारिश का पानी जमा है जिसके कारण लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है. जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई घरों में तो बारिश का पानी भी घुस रहा है.
सत्संग नगर रोड़ नंबर एक में रास्ता अवरूद्ध रहने के कारण रास्ते पर एक फूट पानी जमा है. वहीं कृष्णानगर, सरगणेश दत नगर, हनुमान नगर, उतरी दौलतपुर, दक्षिणी दौलतपुर, निजामुद्दीनपुर, माधवनगर, मोर्या नगर, शांति नगर, श्याम नगर, मलहचक, जाफरगंज, कृष्णापुरी कॉलोनी आदी मुहल्ले में बारिश का पानी जमा है. जिसके कारण लोगों को घरों से निकालना भी मुश्किल हो गया है. बाजार निकलने के लिए जमा बारिश के पानी के कारण लोगों को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है. बारिश ने नगर पार्षद के जल निकासी के व्यवस्था का पोल खोलकर रख दिया है.
