देवरिया मुहल्ले में युवक को मारी गोली

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर संपत्ति को ले पारिवारिक विवाद में हुई घटना जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के देवरिया मुहल्ले के निवासी लालबहादुर यादव के पुत्र पिंटू कुमार को सोमवार की सुबह हथियारबंद लोगों ने गोली मार दी. घायल युवक का जहानाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किये जाने के […]

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

संपत्ति को ले पारिवारिक विवाद में हुई घटना
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के देवरिया मुहल्ले के निवासी लालबहादुर यादव के पुत्र पिंटू कुमार को सोमवार की सुबह हथियारबंद लोगों ने गोली मार दी. घायल युवक का जहानाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है. उक्त युवक को पंजरा में गोली मारी गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त युवक अपने घर के बगल में एक खेत में गया हुआ था.
वहीं दूसरे पक्ष के लोगों के साथ पहले उसकी बहस हुई, हाथापाई की घटना घटी और इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने उसे गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. गोली की आवाज सुन कर उसके घर के लोग दौड़े और जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाये. जहां प्राथमिक उपचार कर उसे पटना रेफर कर दिया गया.
नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त युवक का अपने गोतिया परिवार के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में सोमवार की सुबह खेत में उक्त घटना घटी. इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >