हरिलाल बने जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष

जहानाबाद (नगर) : जिले के सभी प्रखंडों के मुखिया संघ के अध्यक्षों की बैठक हुई . बैठक में जिला मुखिया संघ के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. काको प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल प्रसाद सिंह को जिला मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया. जबकि मखदुमपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय […]

जहानाबाद (नगर) : जिले के सभी प्रखंडों के मुखिया संघ के अध्यक्षों की बैठक हुई . बैठक में जिला मुखिया संघ के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. काको प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल प्रसाद सिंह को जिला मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया. जबकि मखदुमपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय सिंह यादव को उपाध्यक्ष,

घोसी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार को सचिव ,सदर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बबलू कुमार एवं हुलासगंज प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय कुमार को प्रवक्ता तथा रतनी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष राजदेव प्रसाद यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया. सभी पदों का चयन सर्वसम्मति से होने के उपरांत जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष ने कहा कि वे अपने पद का निवर्हण आन-बान और शान से करेंगे तथा संघ के लिए वे हमेशा समर्पित रहेंगे.बैठक में सभी प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >