शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं दशहरा व मुहर्रम : एसडीओ

शांति समिति की बैठक करते एसडीओ. जहानाबाद (सदर) : एसडीओ डाॅ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय के सभागार में दशहारा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में दशहारा पर्व को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराने तथा बिजली के तार व पोल को दुरुस्त […]

शांति समिति की बैठक करते एसडीओ.

जहानाबाद (सदर) : एसडीओ डाॅ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय के सभागार में दशहारा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में दशहारा पर्व को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराने तथा बिजली के तार व पोल को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया गया. एसडीओ ने निर्देश दिया कि पूजा पंडाल में रात के दस बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजेगा तथा लाउडस्पीकर बजाने तथा जुलूस निकालने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है.
बैठक में इस बार 11 अक्तूबर को दशहरा तथा 12 अक्तूबर को मुहर्रम होने के कारण आम सहमति बनी कि ताजिया जुलूस के बाद मूर्ति का विसर्जन होगा. एसडीओ ने सभी को शांतिपूर्ण माहौल में दशहरा व मुहर्रम मनाने को कहा है. बैठक में एसडीपीओ अशफाक अंसारी, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, नगर पर्षद के उपाध्यक्ष अरुण कुमार, वार्ड पार्षद तारिक हारूण, इकबाल लीडर, देवकांत शर्मा सन्यासी जी, सुनीता देवी, कांग्रेस पार्टी के अजय कुमार,
बसपा के व्यास मुनि समेत अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. वहीं, नगर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में दशहारा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस गश्ती तेज करने का निर्देश दिया गया तथा लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को कहा गया. मखदुमपुर प्रतिनिधि के अनुसार टेहटा ओपी के सीओ अरुण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में दशहरा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की संपन्न बैठक में लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने का निदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >