रतनी : कुंडिला गांव में एक बच्चे की मौत नहर में डूबने से हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडिला निवासी दीना साव का आठ वर्षीय पुत्र सुचित कुमार शाम में शौच करने के लिए नहर किनारे गया था. शाम में नहीं आया, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. पर उसका पता नहीं चला.
शनिवार को ग्रामीणों ने बालक का शव नहर में देखा और नहर से निकाला. घटना की सूचना मिलते ही शकुराबाद थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे तथा शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. बीडीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियामानुसार मुआवजा दिया जायेगा.
