दहेज के लिए की गयी थी महिला की हत्या

काको : बीते बुधवार को दमुआ टोला जोगिया डीह में दरधा नदी में मिली महिला की हत्या दहेज के खातिर की गयी थी. घटना के संबंध में बताते चलें कि मंगलवार को जोगिया डीह के लोगों ने प्रशासन को सूचना दी थी कि उनके गांव की एक महिला नदी में डूब गयी है. प्रशासनिक तौर […]

काको : बीते बुधवार को दमुआ टोला जोगिया डीह में दरधा नदी में मिली महिला की हत्या दहेज के खातिर की गयी थी. घटना के संबंध में बताते चलें कि मंगलवार को जोगिया डीह के लोगों ने प्रशासन को सूचना दी थी कि उनके गांव की एक महिला नदी में डूब गयी है.
प्रशासनिक तौर पर काफी खोजबीन के बाद भी उक्त महिला का शव बरामद नहीं हो सका था. बुधवार की सुबह उक्त महिला का शव गांव के समीप नदी में पाया गया. जब इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को लगी, तो उन्होंने घटना की जानकारी प्राप्त की तथा स्थानीय थाने में दहेज के खातिर नदी में डूबो कर अपनी बेटी को मार दिये जाने का आवेदन महिला के पिता सातनपुर गांव निवासी विनय यादव ने दिया. दिये आवेदन में उन्होंने बताया है कि शादी के बाद से ही मोटरसाइकिल आदि की मांग कर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण हम उनकी मांग पूरी नहीं कर सके. अंत: ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >