हादसे में बोलेरो पलटी, चार घायल

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के एनएच-31 बाइपास पर एक बोलेरो चालक अचानक नियंत्रण खो गया और किनारे जा पलटा. घटना के बाद उसमें सवार चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला तथा निजी अस्पतालों में भरती कराया. बोलेरो चालक अरविंद कुमार ने बताया कि वह नवगछिया से […]

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के एनएच-31 बाइपास पर एक बोलेरो चालक अचानक नियंत्रण खो गया और किनारे जा पलटा. घटना के बाद उसमें सवार चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला तथा निजी अस्पतालों में भरती कराया. बोलेरो चालक अरविंद कुमार ने बताया कि वह नवगछिया से बख्तियारपुर लौट रहा था. लौटने के दौरान एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गयी. गाड़ी के चालक को भी चोटें आयीं है.

गड‍्ढे में पलटी बोलेरो.
जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई : सीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >