परिवर्तन यात्रा निकाल भाकपा माले ने की नुक्कड़ सभाएं

जहानाबाद सदर : भाकपा माले के द्वारा चलाये जा रहे राज्यव्यापी समाजिक परिवर्तन यात्रा की टीम सोमवार को मोदनगंज प्रखंड के कई गांवों एवं बाजारों में भ्रमण किया और नुक्कड़ सभाएं की. परिवर्तन यात्रा आज चंधरिया, ढोतीपुर, टरवां, छोटकी मठ, शादीपुर अनंतपुर, मसाढ, सिकंदरपुर, पहाडपुर, चरूई, छोटकी मठ, पहाड़पुर, आदि गांवों में गयी. परिवर्तन यात्रा […]

जहानाबाद सदर : भाकपा माले के द्वारा चलाये जा रहे राज्यव्यापी समाजिक परिवर्तन यात्रा की टीम सोमवार को मोदनगंज प्रखंड के कई गांवों एवं बाजारों में भ्रमण किया और नुक्कड़ सभाएं की. परिवर्तन यात्रा आज चंधरिया, ढोतीपुर, टरवां, छोटकी मठ, शादीपुर अनंतपुर, मसाढ, सिकंदरपुर, पहाडपुर, चरूई, छोटकी मठ, पहाड़पुर, आदि गांवों में गयी. परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व माले के राज्य कमेटी सदस्य रामवली यादव, रामाधार सिंह,

रविरंजन पासवान और मोदनगंज के प्रखंड सचिव वितन मांझी कर रहे थे. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार एवं राज्य में महागंठबंधन के नीतीश कुमार की सरकार बडे़ ताम-झाम के साथ सत्ता में आयी, गरीबों, दलितों पिछड़ों सभी से झूठ बोल कर वोट लिया और कहा कि हम गरीब दलितों की न्याय के साथ विकास करेगें और गरीबों की हमारी सरकार में विकास होगी.

लेकिन हुआ क्या गरीबों-दलितों की न्याय सुरक्षा और विकास की तो दूर की बात है गरीबों को यह न्याय और विकास का तोहफा मिला की कमाया हुआ मजदूरी मांगने पर उन्हें लाठी-डंडे से पीटा जा रहा है. बिहार ने दलित गरीबों पर दमन, हत्या, मारपीट, महिलाओं के साथ बलात्कार चोरी डकैती आदि की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >