एक्शन प्लान बना दें अग्रिम सूचना दिये टास्क. मामले का अिवलंब िनबटारा करें पदािधकारी

जहानाबाद,नगर : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को हर माह का एक्सन प्लान बनाकर अग्रिम सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया .ताकि आगे की कार्ययोजना तैयार की जा सके. अपने कार्यालय कक्ष में वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुये डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति […]

जहानाबाद,नगर : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को हर माह का एक्सन प्लान बनाकर अग्रिम सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया .ताकि आगे की कार्ययोजना तैयार की जा सके. अपने कार्यालय कक्ष में वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुये डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जायेगा. साथ ही अपने विभाग से संबंधित बैठक की जानकारी पूर्व में ही कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे, ताकि जिले में होने वाली बैठकों का प्रभाव नहीं पड़े.
डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समाहरणालय के समक्ष जो धरना-प्रदर्शन किया जाता है. धरना -प्रदर्शन करने वालों से इसके पूर्व ही उनकी समस्या की जानकारी ले और उसका निदान सुनिश्चित करें, ताकि धरना-प्रदर्शन की नौबत नहीं आये. विशेष रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उनके विभाग से संबंधित मामले को लेकर धरना प्रदर्शन होता है.उस पर ध्यान रखे और समय रहते मामलों का निष्पादन करायें, ताकि विभाग के समक्ष धरना-प्रदर्शन न हो सके. डीएम ने विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे अपने कनीय अभियंता पर ध्यान रखें .वहीं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को विद्युत विपत्र की भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान नहीं होना पड़े.बैठक में अपर समाहर्ता रमेशचंद्र झा , उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद के अलावे सभी वरीय उपसमाहर्ता शामिल थे.इधर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ बैठक कर डीएम ने निर्वाचन से संबंधित कई निर्देश दिये .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >