45 फरियादियों ने लगायी गुहार

फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक को सुनायीं अपनी समस्याएं संबंधित थानाध्यक्ष को समुचित कार्रवाई करने का दिया निर्देश जहानाबाद : पुलिस कार्यालय में एसपी आदित्य कुमार ने आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी. पुरुषों के अलावा कई महिलाएं अपनी फरियाद सुनाने एसपी के पास आयी थीं. […]

फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक को सुनायीं अपनी समस्याएं

संबंधित थानाध्यक्ष को समुचित कार्रवाई करने का दिया निर्देश
जहानाबाद : पुलिस कार्यालय में एसपी आदित्य कुमार ने आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी. पुरुषों के अलावा कई महिलाएं अपनी फरियाद सुनाने एसपी के पास आयी थीं. शहर के अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये 45 लोगों ने एक -एक कर एसपी को आवेदन दिया. मौके पर मौजूद विभिन्न थानाध्यक्षों को संबंधित मामले का निबटारा करने का निर्देश दिया गया. बताया गया है कि जमीन संबंधी एवं आपसी विवाद के अलावा आरोपितों की गिरफ्तारी में विलंब होने से संबंधित मामले जनता दरबार में लेकर लोग आये थे.
इस मौके पर एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा. घंटो चले जनता दरबार कार्यक्रम में जिले के सभी थानाध्यक्षों को बुलाया गया था. जिस थाने से संबंधित मामले लेकर लोग आये थे उनके आवेदन संबंधित थानाध्यक्ष को देकर समुचित कार्रवाई करने का उन्होंने निर्देश दिया. लापरवाही व भेद भाव बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने की उन्होंने चेतावनी भी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >