अंडरपास पर बने फ्लाइ ओवर

मांग . एनएच 110 की बदहाल स्थिति के खिलाफ जेडीसी की पदयात्रा हुई समाप्त जहानाबाद नगर : राष्ट्रीय राज्यमार्ग 110 की बदहाल स्थिति, खतरनाक डायवर्सन तथा राजाबाजार रेलवे पुल की समस्या पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए जहानाबाद डेवलपमेंट कमेटी द्वारा पदयात्रा आरंभ की गयी थी. अरवल स्थित शहीद भगत सिंह चौक से […]

मांग . एनएच 110 की बदहाल स्थिति के खिलाफ जेडीसी की पदयात्रा हुई समाप्त

जहानाबाद नगर : राष्ट्रीय राज्यमार्ग 110 की बदहाल स्थिति, खतरनाक डायवर्सन तथा राजाबाजार रेलवे पुल की समस्या पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए जहानाबाद डेवलपमेंट कमेटी द्वारा पदयात्रा आरंभ की गयी थी. अरवल स्थित शहीद भगत सिंह चौक से 28 अगस्त को आरंभ पदयात्रा 35 किलोमीटर लंबी दूरी तय कर सोमवार को जहानाबाद पहुंची. जिला
मुख्यालय स्थित अरवल मोड़ पर अरवल से आ रहे पदयात्रियों के साथ ही एनएच की समस्या को लेकर बंधुगंज से शुरू पदयात्रा में शामिल पदयात्री एकजुट हुए तथा समस्याओं को लेकर जिला समाहरणालय पहुंचे. पदयात्रियों द्वारा जिला पदाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें राजाबाजार रेलवे अंडरपास पर फ्लाइ ओवर निर्माण की मांग के साथ ही एनएच 110 पर जहांगीरपुर, नेहालपुर एवं निजामुदीनपुर में शीघ्र पुल का निर्माण कराने, एनएच 110 पर घने आबादी वाले छोटे कसबों में नाले का निर्माण कराने, पुलों के निर्माण से पूर्व मजबूत, सुरक्षित एवं सुविधाजनक डायवर्सन का निर्माण कराने तथा शहर में रिंग बाइपास का निर्माण कराने की मांग शामिल है
. इससे पूर्व रविवार को पदयात्रियों ने शहीद भगत सिंह चौक अरवल से पदयात्रा आरंभ करने से पूर्व अरवल जिला पदाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा था. सोमवार को किंजर से आरंभ पदयात्रा में शामिल पदयात्रियों का स्वागत झुनाठी के ग्रामीणों द्वारा किया गया. इसके बाद नेहालपुर, कसंवा, कसई, गोडिंहा में पदयात्रियों का स्वागत किया गया. मानस विद्यालय के सह निदेशक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पदयात्रियों का स्वागत किया गया. अरवल मोड़ पर अरवल से आनेवाले पदयात्री तथा बंधुगंज से आने वाले पदयात्री एक साथ होकर जिला पदाधिकारी से मिले. पदयात्रा में जेडीसी के संयोजक ललित शंकर, यात्रा संयोजक रामरंजन, मुकेश कुमार, रविरंजन, अमित कुमार, सहित दर्जनों पदयात्री शामिल थे.
जिलाधिकारी से मिल प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पदयात्रा में शािमल कार्यकर्ता.
क्या थी पदयात्रियों की मांग
एनएच 110 की बहाल स्थिति को शीघ्र सुधारना
क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया का शीघ्र निर्माण कर एनएच 110 को डायवर्सन मुक्त करना
जहानाबाद स्थित राजाबाजार रेल पुल पर फ्लाइओवर का निर्माण
एनएच 110 को फोर लेन करना
अखबार लाने जा रहे चालक की पिटाई कर 14 हजार लूटे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >