घोसी रोड में भरथुआ नहर के समीप हुई घटना

जहानाबाद : घोसी-जहानाबाद सड़क पर सोमवार को तड़के करीब तीन बजे हथियारबंद अपराधियों ने अखबार की एक टाटा मैजिक गाड़ी के चालक की पिटाई कर करीब 14 हजार रुपये लूट लिये. लुटेरों ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल चालक रंजीत कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. लुटेरों की संख्या पांच बतायी […]

जहानाबाद : घोसी-जहानाबाद सड़क पर सोमवार को तड़के करीब तीन बजे हथियारबंद अपराधियों ने अखबार की एक टाटा मैजिक गाड़ी के चालक की पिटाई कर करीब 14 हजार रुपये लूट लिये. लुटेरों ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल चालक रंजीत कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. लुटेरों की संख्या पांच बतायी गयी है. सूचना पाकर काको के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. चालक भेलावर ओपी क्षेत्र के चैनपुरा गांव का निवासी है. ड्राइवर ने बताया कि वह टाटा मैजिक गाड़ी से प्रतिदिन जहानाबाद से अखबार ले जाता था. सोमवार की अहले सुबह वह अखबार लाने जहानाबाद स्टेशन जा रहा था.

जब वह भरथुआ नहर के समीप पहुंचा, तो वहां बैठे पांच अपराधियों के गिरोह ने अचानक उसकी गाड़ी पर एक बड़ा पत्थर फेंका, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गये. जैसे ही उसने गाड़ी रोकी, तो लुटेरों ने उसे गाड़ी से बाहर खींच लिया. लूटपाट शुरू कर दी गयी. जब उसने विरोध किया, तो उसकी पिटाई की गयी़

्इसके बाद लुटेरों ने उसके पास से करीब 14 हजार रुपये लूट लिये. चालक ने बताया कि उक्त रुपये अखबार की बिक्री के थे, जो जमा करना था. तत्पश्चात अपने सहयोगियों के साथ उक्त चालक सदर अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया. घटना के सिलसिले में काको थाने में चालक के बयान पर लिखित शिकायत दर्ज की गयी है.
ड्राइवर का कहना है कि उसने पांच में एक लुटेरों को उसे देख कर पहचान सकता है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. अबतक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >