दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पटना जिला के मसौढी थाना क्षेत्र के नाद टोला निवासी सुरेंद्र विंद ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उल्लेख किया है कि मैंने अपनी बेटी सावित्री […]

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पटना जिला के मसौढी थाना क्षेत्र के नाद टोला निवासी सुरेंद्र विंद ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उल्लेख किया है कि मैंने अपनी बेटी सावित्री देवी 20 वर्ष की शादी वर्ष 2015 में उचिटा गांव निवासी सुदामा बिंद के पुत्र रामाश्रय बिंद के साथ हिन्दु-रीति रिवाज के साथ किया था.

शादी के बाद से मेरी बेटी के साथ दहेज के लिए पति एवं ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे और मारपीट भी करते रहते थे. इसकी सूचना बेटी देती रहती थी. कल एक रिश्तेदार ने सूचना दिया कि ससुराल वाले आपके बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया है. मैं उचिटा गया तो सभी लोग फरार थे. उन्होंने इस मामले में दामाद, सास-ससुर एवं देवर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >