ट्रेन से कट कर महिला की मौत

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेल थानांतर्गत टेहटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर शनिवार को पैसेंजर ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला अनिता देवी परसबिगहा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव के निवासी विजय गोस्वामी की पत्नी थी. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची […]

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेल थानांतर्गत टेहटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर शनिवार को पैसेंजर ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला अनिता देवी परसबिगहा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव के निवासी विजय गोस्वामी की पत्नी थी. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

रेल थानाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि उक्त महिला अपनी पुत्री के साथ गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुई थी. ट्रेन में काफी भीड़ थी. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि टेहटा स्टेशन पर ट्रेन की एक बोगी से वह गिर गयी उसी वक्त ट्रेन खुल गयी जिससे कट जाने से उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >