एकतरफा प्यार में युवक ने अपने हाथ का नस काटा

जहानाबाद : शहर के काको रोड स्थित बस स्टैंड में शुक्रवार को एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने तथाकथित अपनी प्रेमिका पर बेवफाई करने का आरोप लगाया और अपनी जिदंगी समाप्त कर लेने की नीयत से अपने एक हाथ की नस काट ली. खून से लथपथ और बस स्टैंड में बेसुध पड़े युवक को […]

जहानाबाद : शहर के काको रोड स्थित बस स्टैंड में शुक्रवार को एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने तथाकथित अपनी प्रेमिका पर बेवफाई करने का आरोप लगाया और अपनी जिदंगी समाप्त कर लेने की नीयत से अपने एक हाथ की नस काट ली. खून से लथपथ और बस स्टैंड में बेसुध पड़े युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. खबर के अनुसार टेहटा (जहानाबाद)के तराइन गांव का निवासी युवक राजा कुमार मानपुर गया के कुमहार टोली में अपने चाचा के साथ रहता है.
वह एक हैंडलुम फैक्ट्री में काम करता है. मोबाइल फोन के जरिए जहानाबाद की निवासी एक लड़की से उसे प्रेम हो गया. करीब एक साल तक मोबाइल फोन पर ही बातें हुआ करती थी. युवक राजा लड़की के प्रेम में इतना दिवाना हो गया कि उससे मिलने की मोबाइल फोन पर ही इच्छा व्यक्त की. लड़की ने शुक्रवार को जहानाबाद बस स्टैंड में मिलने के लिए बुलाया था. लेकिन युवक को यह पता नहीं था कि वह एकतरफा प्यार में दिवाना है, लड़की उससे मोबाइल फोन पर बात कर उसे बेवकूफ बना रही है.
निर्धारित दिन और समय के मुताबिक प्रेमी युवक शुक्रवार को पहुंच गया बस स्टैंड में. काफी देर तक वह इंतजार करता रहा जब लड़की नहीं आयी तो उसने मोबाइल फोन से फिर संपर्क साधा तब लड़की वहां आने से मुकर गयी. फिर क्या था प्रेम में पागल उक्त आशिक युवक का दिल इतना टूट गया कि उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर लेने की ठान ली और वहीं पर ब्लेड से अपने एक हाथ का नस काट लिया. जिससे उसके शरीर का काफी मात्रा में खून बहने लगा.
वह बेहोश होकर गिर पड़ा. काफी देर तक पड़ा रहा. खून बहता देख बस स्टैंड में लोगों की नजर उसपर पड़ी और मानवता का परिचय देते हुये पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. बेहोशी हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. इलाज के दौरान थोड़ा होश आने पर उक्त युवक ने अपने साथ प्रेम में हुयी बेवफाई का जिक्र करते हुये उक्त बातों की जानकारी दी. उसके परिजनों को सूचना दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >