जिले के शहरी व ग्रामीण मंदिरो में भी लगी रही भक्तों की भीड़
जहानाबाद नगर : सावन पूर्णिमा यानी सावन महिने का अंतिम दिन होने के कारण जिले के ऐतिहासिक पर्यटक स्थल बराबर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दरवार में श्रद्धालूओं की भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ा. जिले के ग्रामीण इलाकों के साथ ही अन्य जिलों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचे हुए थे.
अहले सुबह से ही श्रद्धालु बोल बंम का जयकारा लगाते बाबा के दरवार में हाजरी लगाने के लिए पहाड़ी की चढ़ाई आरम्भ कर दिया था. सावन के अंतिम दिन होने के कारण श्रद्धालूओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था. बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दरवार में जाने वाले सभी मार्गो पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था ताकि श्रद्धालूओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. प्रशासनिक इंतजामों के बीच श्रद्धालु बाबा के दरवार में पहुंच जलाभिषेक कर रहे थे.
सावन पुर्णिमा को लेकर भी काफी संख्या में श्रद्धालु बराबर पहुंचे हुए थे. वे भी सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना कर रहे थे. बराबर में बड़ी संख्या में वैसे श्रद्धालु भी पहुंच रहे थे जो अपने घर से राखी बंधवा रखा था. पूरे दिन बराबर पहाड़ी क्षेत्र भक्तों से गुलजार रहा तथा बोल बंम के जयकारे से गुंजता रहा.
बोलबम के जयकारे से गूंजता राह बराबर पहाड़ी का पूरा इलाका
सावन पुर्णिमा को लेकर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरो में श्रद्धालूओं की भारी भीड़ लगी रही. सावन की पूजाई के कारण घर घर में पूजा पाठ का दौर चला तथा मंदिरो में लोग नारियल तोड़कर तथा प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना किया.
अहले सुबह से ही इन
मंदिरों में श्रद्धालु जुटने लगे थे तथा सावन की पूजाई करने में व्यस्त दिख रहे थे. विशेष रूप से महिलाओं की
काफी भीड़ देखी जा रही थी जो
नारियल तथा चुनरी चढ़ाकर देवी
माँ की आराधना करने में लगी थी. मंदिरों में देवी गीत के साथ ही माता का जयकारा भी लगाया जा रहा था. शहर के गौरक्षणी स्थित माता माण्डेश्वरी के दरवार के साथ ही लाल मंदिर, दूर्गा मंदिर, जयभवानी मंदिर में भी महिला श्रद्धालूओं की
भारी भीड़ पूजा अर्चना के लिए एकत्रित देखा गया.
