किसानों को दी गयी हितकारी योजनाओं की जानकारी

जहानाबाद (नगर) : आत्मा एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बराबर पहाड़ी स्थित पताल गंगा में कृषक वैज्ञानिक वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आत्मा के परियोजना निदेशक शंकर कुमार झा द्वारा किया गया. इस मौके पर उन्होंने कृषि कार्य में आनेवाली समस्याओं एवं उसके निराकरण के उपाय बताने के […]

जहानाबाद (नगर) : आत्मा एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बराबर पहाड़ी स्थित पताल गंगा में कृषक वैज्ञानिक वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आत्मा के परियोजना निदेशक शंकर कुमार झा द्वारा किया गया. इस मौके पर उन्होंने कृषि कार्य में आनेवाली समस्याओं एवं उसके निराकरण के उपाय बताने के साथ ही किसानों को कृषक हितकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.

उन्होंने किसानों को अपनी समस्या पर उपस्थित वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से बात करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ के लिए 31 अगस्त तक आवेदन दिया जा सकता है. जिला कृषि पदाधिकारी ने किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों को निर्देश दिया कि डीजल अनुदान योजना के तहत जो भी किसान अपना आवेदन जमा कर रहे हैं उन आवेदनों की जांच कर उसे स्वीकृत करें.

उन्होंने सभी पंचायत स्तर के कृषि विभाग के कर्मियों को निर्देश दिया कि कृषि पॉर्टल पर किसान रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन प्रक्रिया में जमीन स्वामित्व संबंधित मालगुजारी रसीद की जांच करने के उपरांत ही किसानों का रजिस्ट्रेशन करेंगे. वार्ता में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डॉ शोभा रानी, जितेंद्र कुमार, डाॅ वाजिद हसन, डाॅ दिनेश महतो, अजित कुमार पासवान द्वारा किसानों की समस्याओं के निराकरण के उपाय बताये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >