जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में आरपीएफ के द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान के बावजूद यात्री नहीं सुधर रहे हैं. वे रेलवे एक्ट का उल्लंघन कर ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं. रविवार को पीजी सेक्शन में चलाये गये अभियान के तहत जहानाबाद स्टेशन पर गाड़ी संख्या 63250 डाउन की महिला बोगी में बैठे 10 पुरुष यात्रियों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसी ट्रेन की छत, पायदान और बफर पर बैठ कर यात्रा करने के जुर्म में तीन यात्रियों को हिरासत में लिया गया. पकड़े गये सभी 13 यात्रियों को रेलवे कोर्ट पटना भेजा गया है.
महिला बोगी व ट्रेन की छत पर बैठे 13 यात्री पकड़ाये :
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में आरपीएफ के द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान के बावजूद यात्री नहीं सुधर रहे हैं. वे रेलवे एक्ट का उल्लंघन कर ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं. रविवार को पीजी सेक्शन में चलाये गये अभियान के तहत जहानाबाद स्टेशन पर गाड़ी संख्या 63250 डाउन की महिला बोगी में बैठे 10 […]

आरपीएफ के इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि रेलवे कोर्ट में आर्थिक जुर्माना भरने के उपरांत यात्रियों को मुक्त किया गया.