समकालीन अभियान में 40 गिरफ्तार, आठ को जेल

जहानाबाद : जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार की रात समकालीन अभियान के तहत की गयी छापेमारी में पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें गैरजमानतीय वारंटी आठ लोगों को जेल भेजा गया है. एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर जिले के सभी […]

जहानाबाद : जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार की रात समकालीन अभियान के तहत की गयी छापेमारी में पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें गैरजमानतीय वारंटी आठ लोगों को जेल भेजा गया है. एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्र के गांव में छापेमारी की गयी. प्राप्त खबर के अनुसार नगर थाना क्षेत्र से चार, मखदुमपुर से एक,

शकुराबाद से पांच, काको से छह, परसबिगहा से तीन, पाली से तीन, हुलासगंज से तीन, इसके अलावा कडौना ओपी से एक, कल्पा से एक, भेलावर से छह, टेहटा से तीन, ओकरी से एक और विशुनगंज से तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की गयी. पुलिस के अनुसार गैरजमानीय वारंट निर्गत रहने के कारण हुलासगंज थाना क्षेत्र से पकड़े गये तीन, टेहटा ओपी से तीन तथा भेलावर ओपी क्षेत्र से पकड़े गये छह में दो लोगों को जेल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >