मेडल लेने दूसरे दिन भी प्रभात खबर दफ्तर पहुंचे बच्चे

जहानाबाद : प्रभात खबर से प्रतिभा सम्मान पाये छात्रों की शोर जब शहर में शुरू हुई, तो चहुंओर चर्चा फैल गयी. जो छात्र बीते दिन टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में किसी कारणवश सम्मिलित नहीं हो सके थे. वे शनिवार की सुबह से ही प्रभात खबर दफ्तर के चक्कर काटते नजर आये. कोई […]

जहानाबाद : प्रभात खबर से प्रतिभा सम्मान पाये छात्रों की शोर जब शहर में शुरू हुई, तो चहुंओर चर्चा फैल गयी. जो छात्र बीते दिन टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में किसी कारणवश सम्मिलित नहीं हो सके थे. वे शनिवार की सुबह से ही प्रभात खबर दफ्तर के चक्कर काटते नजर आये. कोई फोन से अपना मेडल और प्रमाणपत्र लेने की जानकारी जुटा रहा था, तो कोई बैठा इंतजार कर रहा था.

खैर! ऊर्जावान युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके रखे प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मान दिया गया, वहीं छात्रों ने भी अखबार की इस पहल को खूब सराहा. दफ्तर से सम्मान लेकर जानेवाले छात्रों ने कहा कि जिंदगी भर नहीं भूलेंगे प्रभात खबर के इस सम्मान को.

सम्मान पायी अर्चना, प्रगति, जागृति एवं जाह्नवी समेत कई छात्राओं ने कहा कि इस अनोखे कार्यक्रम में आने का मौका हमलोगों के लिए भी एक अवसर के समान है. इस सम्मान से जीवन में हमेशा बेहतर करने की प्रेरणा मिलती रहेगी ताकि सम्मान पाने का गौरव आगे भी मिलता रहे. जिस क्षेत्र में भी जाऊं उस क्षेत्र में अलग पहचान बने. संकल्प के साथ लक्ष्य को साधने का प्रयास करूंगी और भविष्य में बेहतर कर समाज को एक दिशा देने का काम करूंगी. खास बात रहा केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान पाना. केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जी के हाथों मेडल पाना अपने-आप में अनोखा और अद्भुत लग रहा था. ऐसे तो बेहतर करने पर सम्मान पाने का मौका मिलता ही रहता है मगर केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान दिलाने का काम प्रभात खबर ने किया है, जो यादगार रहेगा.
वहीं प्रभात खबर की इस पहल को बुद्धिजीवियों के द्वारा भी खूब सराहना मिल रही है.
कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं़
इन संस्थाओं के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
एसएस कॉलेज,
जहानाबाद कॉलेज,
बीबीएम कॉलेज ओकरी
मां कमला चन्द्रिका कॉलेज
यूनिवर्सल शोतो कान कराटे,
प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल,
डीएवी पब्लिक स्कूल,
रामकृष्ण परमहंश विद्यालय
मानस विद्यालय, पीपीएम स्कूल,
मानस इंटरनेशनल,
बाल विद्या निकेतन,
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल,
एकल्व मॉर्डन स्कूल,
हेलो किड्स,
नगीना पुस्तक भंडार,
ओम सांई क्लासेस,
नवीन कोचिंग,
मॉडन कोचिंग,
इपीसी इंगलिश क्लासेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >