बिहार के जहानाबाद में दिन-दहाड़े सात लाख की लूट

जहानाबाद : जिले के टाउन थाना इलाके में दिन-दहाड़े लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से पैसे निकालकर घर जा रहे एक शख्स से सात लाख रुपये लूट लिये हैं. जानकारी के मुताबिक पीजी रोड जहानाबाद में स्थित पीएनबी की शाखा से पैसे निकालकर विनोद चुड़ीवाल जा रहे थे उसी वक्त लुटेरों ने इस […]

जहानाबाद : जिले के टाउन थाना इलाके में दिन-दहाड़े लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से पैसे निकालकर घर जा रहे एक शख्स से सात लाख रुपये लूट लिये हैं. जानकारी के मुताबिक पीजी रोड जहानाबाद में स्थित पीएनबी की शाखा से पैसे निकालकर विनोद चुड़ीवाल जा रहे थे उसी वक्त लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. विनोद जहानाबाद के व्यवसायी और सहारा इंडिया के एजेंट हैं.

बताया जा रहा है कि विनोद बैंक से पैसे निकालकर अपने घर की ओर जा रहे थे. विनोद ने घर जाने के लिये रास्ते में ऑटो लिया. पहले से घात लगाये दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने विनोद का बैग छीन लिया और फरार हो गये. विनोद ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >