बैंकों में ग्राहक के वेश में घूमते हैं अपराधी

एक दर्जन घटनाओं को अंजाम देकर उड़ा लिया है करीब 15 लाख रुपये जहानाबाद : शहर में सक्रिय चोर-उचक्क के गिरोह की कारस्तानी आज कोई नयी नहीं है. विगत चार माह से सक्रिय अपराधियों ने कम से कम एक दर्जन लोगों को अपना निशाना बनाया है. उनसे तकरीबन 15 लाख रुपये या तो छीन लिए […]

एक दर्जन घटनाओं को अंजाम देकर उड़ा लिया है करीब 15 लाख रुपये

जहानाबाद : शहर में सक्रिय चोर-उचक्क के गिरोह की कारस्तानी आज कोई नयी नहीं है. विगत चार माह से सक्रिय अपराधियों ने कम से कम एक दर्जन लोगों को अपना निशाना बनाया है. उनसे तकरीबन 15 लाख रुपये या तो छीन लिए या फिर जालसाजी कर उड़ा लिया. लेकिन इन मामलों का खुलासा करने और गिरोह के अपराधियों को पकड़ने में पुलिस अब तक नाकाम रही है. वैसे तो इस जिले में कई संगीन अपराधों हत्या, डकैती, एटीएम लूट, और वाहन लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करने में सफलता हासिल की है.

परंतु उचक्कों के बड़े गिरोह के किसी भी सदस्य को पकड़ने में पुलिस अब तक असफल रही है. ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में सक्रिय गिरोह की बढ़ी सक्रियता से यहां के खासकर व्यावसायिक वर्ग, ठेकेदार और पेंशनधारियों में भय व्याप्त हो गया है. चूंकि ऐसे लोगों के द्वारा अक्सर बैंकों में रुपये जमा करने या निकालने का कार्य होते रहता है.

मोटी रकम लेकर जा रहे लोगों को करता है टारगेट : गिरोह के लोग बैंकों में ही अलग-अलग टुकड़ियों में बंटकर ग्राहकों की गतिविधियों को भांपते हैं. मौका पाकर बैंक में ही घटना को अंजाम देते हैं या फिर वहां से निकलने पर टारगेटेड व्यक्ति का पीछा कर अपराधी उनसे छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं. विगत चार माह के भीतर इसी तरह की कम से कम एक दर्जन घटनाएं हुई है.

कुछ बैंकों में लगे सीसीटीवी में अपराधियों की करतूत कैद भी है जिसके आधार पर मामले की पड़ताल पुलिस के द्वारा की जा रही है. बता दें कि मंगलवार को व्यवसायी के एक पुत्र विवेक रंजन से पांच लाख रुपये, छात्र रवि कुमार से 75 हजार रुपये उड़ा लेने की घटना के कुछ ही दिनों पूर्व एक्सिस बैंक के समीप एक एनजीओ संचालक श्रीकांत शर्मा के चार लाख रुपये उचक्कों ने उड़ा लिया था. ये तीनों घटनाएं बैंक ऑफ इंडिया के भीतर सक्रिय अपराधियों के द्वारा किया जाना बताया जाता है. छात्र के पैसे बैंक में ही बैग काटकर उड़ा लिये गये. जबकि व्यवसायी पुत्र और एनजीओ संचालक जब बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकाल कर जा रहे थे तो एक्सिस बैंक के समीप उनके साथ घटना की गयी.

इसके अलावा कुछ ही दिन पूर्व मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में रुपये जमा करने आये एक बुजुर्ग के साथ जालसाजी कर उनके एक लाख 91 हजार रुपये अपराधी ले भागे थे. इन घटनाओं का दृश्य सीसीटीवी में कैद है.

इसके अलावा एसबीआइ, और पीएनबी के पार भी कई घटनाएं हो चूकी है. बैंकों से रुपये निकालकर जा रहे बुर्जुुग पेंशनधारियों के अलावा पंचायत सेवक व अन्य लोगों का बैंक से ही पीछा कर अपराधियों ने उनके रुपये छीन लिए. इन घटनाओं से बैंकों में कारोबार करने वाले लोग भयभीत हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >