वाहन लूट कांड के आरोपित सहित दो गिरफ्तार

जहानाबाद. जिले के घोसी थाने की पुलिस ने गुरुवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर वाहन लूट कांड के आरोपित सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया. एक की गिरफ्तारी नवादा जिले से की गयी है. प्राप्त खबर के अनुसार 21 अकटूबर 2014 को घोसी के सुकियामा पुल के समीप वाहन लुटेरों ने बोलेरो चालक को […]

जहानाबाद. जिले के घोसी थाने की पुलिस ने गुरुवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर वाहन लूट कांड के आरोपित सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया. एक की गिरफ्तारी नवादा जिले से की गयी है. प्राप्त खबर के अनुसार 21 अकटूबर 2014 को घोसी के सुकियामा पुल के समीप वाहन लुटेरों ने बोलेरो चालक को जख्मी कर दिया था और उसकी गाड़ी ले भागे थे. इस मामले में पुलिस की तहकीकात जारी थी. गुप्त सूचना पाकर घोसी थाने की पुलिस नवादा गयी और वहां से महेंद्र प्रसाद नामक लूट कांड के आरोपित को गिरफ्तार कर लाया. एक अन्य छापेमारी चुनुकपुर गांव में की गयी जहां से गांव के निवासी अमरेश यादव को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >