सगे भाइयों को किया घायल

जख्मी कर सोने का आभूषण ले भागे हमलावर पारिवारिक विवाद में घटना को दिया गया अंजाम शहर के नया टोला अरवल मोड़ के समीप हुई घटना जहानाबाद : जिला मुख्यालय स्थित नया टोला मुहल्ले में घर पर गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हथियारबंद लोगों ने हमलाकर दो सगे भाइयों को घायल कर दिया. जख्मी […]

जख्मी कर सोने का आभूषण ले भागे हमलावर

पारिवारिक विवाद में घटना को दिया गया अंजाम
शहर के नया टोला अरवल मोड़ के समीप हुई घटना
जहानाबाद : जिला मुख्यालय स्थित नया टोला मुहल्ले में घर पर गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हथियारबंद लोगों ने हमलाकर दो सगे भाइयों को घायल कर दिया. जख्मी विकास कुमार उर्फ गुड्डु शर्मा ओर इनके भाई अविनाश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना का कारण जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद बताया गया है. घटना की सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नागेन्द्र सिंह सश्स्त्र बलों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति देखी.
इस संबंध में नगर थाने में चार नामजद और पंद्रह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. घटना के संबंध में एफआइआर का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि जख्मी विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि वे लोग अपने परिवार के साथ घर में थे.
इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे परंपरागत एवं आधुनिक हथियारों से लैस लोग आये और घर खुलवाया. आरोप लगाया गया है कि आरोपित वाल्मीकि सिंह ने उक्त दोनों भाइयों की पहचान करायी और उसके बाद आरोपित नवीन सिंह, अमर कुमार, कारू कुमार सहित अज्ञात आरोपितों ने हमला कर विकास और अविनाश को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया. इसके बाद विकास के गले से सोने का आभूषण छीन लिया. यह भी आरोप लगाया गया है कि एक हमलावर ने पिस्तौल से उन पर गोली चलायी लेकिन छिप कर उन्होंने अपनी जान बचायी. इस संबंध में पुलिस तहकीकात शुरू कर दी है. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है. आरोपितों को पकड़ने के लिए नगर थाने की पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की. लेकिन सभी फरार पाये गये. उधर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है जिसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >