दुकानदारों की मनमानी से शिवाजी पथ रहता है जाम

बाजार जानेवाले शहरवासियों को झेलनी पड़ती है परेशान जहानाबाद (नगर) : शहर का शिवाजी पथ पूरे दिन जाम रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. पटना-गया मुख्य मार्ग से बाजार जाने के कारण मुख्य मार्ग होने के कारण इस अति व्यस्त मार्ग पर पूरे दिन बाजार जानेवाले लोगों की भीड़ लगी […]

बाजार जानेवाले शहरवासियों को झेलनी पड़ती है परेशान

जहानाबाद (नगर) : शहर का शिवाजी पथ पूरे दिन जाम रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. पटना-गया मुख्य मार्ग से बाजार जाने के कारण मुख्य मार्ग होने के कारण इस अति व्यस्त मार्ग पर पूरे दिन बाजार जानेवाले लोगों की भीड़ लगी रहती है. ऐसे में इस पथ पर पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है.
इसके कारण पैदल बाजार जानेवाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. शिवाजी पथ में दोनों तरफ दुकानें सजती हैं. दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान का सामान सड़क पर निकाल ग्राहकों को आकर्षित किया जाता है. ऐसे में सड़क इतनी संकीर्ण हो जाती हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल होने लगता है. वहीं, शिवाजी पथ से ही मुख्य सब्जी मंडी जाने का मार्ग प्रशस्त होता है. सब्जी मंडी में सब्जी लेकर आने – जाने वाले वाहन पूरे दिन शिवाजी पथ में ही लोडिंग -अनलोडिंग होते रहता है,
जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. कई बार तो स्थिति इस भयावह हो जाती है कि बाजार जाने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ता है. हालांकि प्रशासन द्वारा सुबह आठ बजे के बाद वाहनों की नो इंट्री लगायी गयी है लेकिन नो इंट्री का परवाह किये बिना पूरे दिन वाहनों की लोडिंग -अनलोडिंग इस पथ पर होते रहता है. इसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है. ऐसे में बाजार जाने-आने के लिए लोगों फजीहत का सामना करना पड़ता है.
अक्सर होती है दुकानदारों के साथ बकझक : शिवाजी पथ में व्यवसाय करनेवाले अधिकतर व्यवसायी अपनी दुकानों के आगे भी दुकान लगा देते हैं. ऐसे में पैदल जानेवाले लेागों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार जब कोई वाहन इस मार्ग में प्रवेश करता है तो पैदल आने -जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार सड़क किनारे होकर आने -जाने को मजबूर होना पड़ता है.
ऐसे में दुकान के बाहर सजायी गयी दुकान में रखे सामान लोगों के पैरों से छू जाता है. इसके बाद व्यवसायी लोगों को कई तरह की बातें सुनाने लगता है. ऐसे में प्रतिदिन दुकानदारों तथा बाजार जानेवाले आमलोगों के बीच बकझक होती है. कई बार तो बातें बढ़ने लगती है. लेकिन, आस-पास के लोगों द्वारा मामला शांत कराया जाता है.
संकीर्ण मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़े किये जाते हैं वाहन : शिवाजी पथ पहले से काफी संकीर्ण है. यह सड़क इस कदर संकीर्ण है कि कोई भी बड़ा वाहन प्रवेश कर जाये, तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में दुकानदारों की मनमानी से दुकानों के बाहर दुकान सजाये जाने तथा बाजार आनेवाले लोगों द्वारा बेतरतीब ढंग से सड़क पर वाहन खड़ा कर दिये जाने के कारण पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है. इस पथ में जितने भी मार्केट बने हैं किसी भी मार्केट में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण वाहन से बाजार आनेवाले लोग अपनी गाड़ी सड़क पर ही छोड़ देते हैं जिसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >