जहानाबाद नगर : मातृ मृत्यू दर को कम करने के उद्देश्य से जिले के सदर अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक तथा एएनएम को प्रशिक्षित किया गया . सदर अस्पताल स्थित उपाधीक्षक कक्ष में केयर इंडिया द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उन्हें बताया गया कि मातृ मृत्यू दर को कैसे कम किया जाये . प्रशिक्षण के दौरान सीनियर चिकित्सक डाॅ. नरेंद्र खालपाल ने बताया कि प्रसव के लिए अस्पताल आने वाली महिलाओं की देखभाल कैसे की जाये .साथ ही प्रसूता का ख्याल कैसे रखा जाये इस संबंध में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी .
साथ ही गर्भधारण के उपरांत महिलाओं का समय-समय पर चेकअप तथा टीकाकरण के बारे मे भी जानकारी दी . इस दौरान केयर इडिया के नरेंद्र कुमार ने मां के देखभाल के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही यह बताया कि अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं का कैसे ख्याल रखा जाये. प्रशिक्षण मे नर्स मेंटस द्वारा भी कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में केयर इंडिया के नरेंद्र कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. केके राय , हेल्थ मैनेजर कुणाल भारती आदि शामिल थे.
