एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाये साढ़े 21 हजार रुपये

काको मोड़ बस स्टैंड के समीप एटीएम में दिया घटना को अंजाम चार जालसाजों ने नाबालिग लड़के को झांसा देकर बदला था एटीएम कार्ड जहानाबाद : शहर में सक्रिय जालसाजों ने एक बार फिर एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर महिला के खाते से साढ़े 21 हजार रुपये उड़ा लिये. इस बार भी बस स्टैंड के […]

काको मोड़ बस स्टैंड के समीप एटीएम में दिया घटना को अंजाम

चार जालसाजों ने नाबालिग लड़के को झांसा देकर बदला था एटीएम कार्ड
जहानाबाद : शहर में सक्रिय जालसाजों ने एक बार फिर एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर महिला के खाते से साढ़े 21 हजार रुपये उड़ा लिये. इस बार भी बस स्टैंड के ठीक सामने संचालित एसबीआई के एटीएम में जालसाजी की गयी. प्राप्त खबर के अनुसार बंधुगंज शहवाजपुर गांव की मूल निवासी पूनम देवी जहानाबाद स्थित बिजली कॉलोनी के समीप किराये के मकान में रहती हैं. उनका खाता एसबीआई में है. हाल ही में उन्होंने पुत्री की शादी के लिए बैंक से ऋण लिया था.
तबीयत खराब रहने की वजह से उन्होंने पुत्र अविनाश कुमार को रविवार की शाम एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने के लिए भेजा थी. जालसाजों ने उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया. अविनाश ने बताया कि जब वह रुपये निकालने के लिए एटीएम में गया तो वहां चार-पांच युवक पहले से थे. उसे देखते ही दो युवक बाहर निकल गये और दो भीतर ही पैसे निकालने का ड्रामा करते रहे. नाबालिग अविनाश ने जब रुपये निकालने की कोशिश की तो उसी दौरान कुछ तकनीकी परेशानी होने का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया. उस दौरान जालसाज उसका पिन नंबर भी जान गये थे.
उस वक्त अविनाश पांच सौ रुपये निकाल कर चल दिया. इसके बाद 10-10 हजार कर दो बार और एक बार डेढ़ हजार सहित कुल तीन बार में जालसाजों ने उसके खाते से साढ़े 21 हजार रुपये निकाल लिये. सोमवार को जब पासबुक अप टू डेट कराने के लिए महिला बैंक गयी तो उसे खाते से रुपये निकले जाने के बारे में जानकारी हुई.
बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज :पूनम देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी तय हुई थी. सात जुलाई को तिलक जाने वाला है. शादी की खरीदारी के लिए उसने ऋण लिया था. उच्चकों ने जालसाजी कर उसके रुपये उड़ा लिये. इस घटना से महिला काफी मर्माहत है. रो-रो कर कहती है कि वह गरीब है और बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >