कर्मचारी यूनियन करेगा संघर्ष

तृतीय जिला सम्मेलन आयोजित जहानाबाद : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का तृतीय जिला सम्मेलन आयोजित हुआ. गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन कुमार विनेश्वर सिंह ने किया. इस अवसर उन्होंने यूनियन की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया, वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्य चंद्रमणि प्रसाद, शबाना […]

तृतीय जिला सम्मेलन आयोजित

जहानाबाद : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का तृतीय जिला सम्मेलन आयोजित हुआ. गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन कुमार विनेश्वर सिंह ने किया. इस अवसर उन्होंने यूनियन की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया, वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्य चंद्रमणि प्रसाद, शबाना परवीन तथा प्रभा कुमारी द्वारा की गयी. सम्मेलन में राधा देवी द्वारा जिला रिपोर्ट पेश की गयी, जबकि चंद्रमणि प्रसाद द्वारा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. उन्होंने बताया कि जिले की सेविका-सहायिका द्वारा काफी संघर्ष किया गया है.
इनके द्वारा समाहरणालय का घेराव, विधानसभा का घेराव, दिल्ली मार्च आदि किया गया है. इसके कारण ही सरकार ने यूनियन की मांगों को गंभीरता से लिया है. आज जो कुछ भी सेविका-सहायिका को मिल रहा है वह संघर्ष का ही परिणाम है. आगे भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करना होगा तभी सरकार सेविका-सहायिका को संतोषजनक सुविधाएं उपलब्ध करायेंगी. सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा साहनी द्वारा संगठन के आंदोलन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से जिला कमेटी का चुनाव किया गया, जिसका अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद को बनाया गया. महासचिव शबाना परवीन को चुना गया. वहीं, 40 सदस्याओं को राज्य सम्मेलन में भाग लेने के लिए चुना गया. सम्मेलन के दौरान जिले की तीन सेविकाओं के निधन पर शोक व्यक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >