जहानाबाद : शहर के मलहचक मोड़ के समीप संचालित डेन डिजिटल केबुल नेटवर्क के कार्यालय को एसडीओ ने सोमवार की शाम सील कर दिया. अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उक्त केबुल नेटवर्क का सही संचालन नहीं रहने की लगातार शिकायत उनके पास मिल रही थी.
केबुल संचालक से इससे संबंधित कागजात की भी मांग की गयी थी. लेकिन कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया. उन्होंने यह भी बताया कि उक्त कार्यालय का न तो कोई रजिस्टर दुरुस्त है और न ही उसकी सेवा सही ढंग से लोगों को मिल रही थी. एसडीओ के अनुसार पूर्व में भी संचालक से कागजात की मांग की गयी थी जो उपलब्ध नहीं कराया गया. फिलहाल उसे सील किया गया है और जांच भी की जा रही है.
